{"_id":"5a53a4564f1c1b44198b57dd","slug":"201515430998-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाने में देरी पर शौहर ने पीटा, दी तलाक की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाने में देरी पर शौहर ने पीटा, दी तलाक की धमकी
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आठ माह की दुधमुही बच्ची को रविवार देर शाम लोरी सुना रही महिला के पति ने उससे खाना मांगा। बीवी ने इंतजार करने को कहा तो पति उसे मारने लगा और दूसरी शादी करने की बात कहते हुए तलाक देने की धमकी दी।
जिसके बाद बीवी ने डायल 100 पर कॉल करके पुलिस बुला लिया। पुलिसकर्मियों व गांव के लोगों के समझाने पर शौहर माना और बीवी के साथ रहने को राजी हो गया।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव के प्रधान प्रतिनिधि परागदत्त मिश्रा ने बताया कि उनके गांव का एक युवक मजदूरी करता है। वह रविवार की शाम मजदूरी करके घर वापस लौटा और अपनी बीवी से खाना मांगा। बीवी अपनी रोती हुई दुधमुही बच्ची को लोरी सुना रही थी।
उसके चार बच्चे किस्मत अली 10, रहमत अली 8, सिराजुन निशा 4 व आठ माह की मेराजुन निशा हैं। इस कारण उसने पति को कुछ देर इंतजार करने को कहा। जिसके बाद शौहर भड़क गया और बीवी को मारने पीटने लगा। उसने तलाक देने की धमकी दी।
विज्ञापन
तलाक की बात सुनते ही बीवी ने डायल 100 पर काल करके पुलिस बुला ली। मियां-बीवी के बीच हुए विवाद में आसपास के लोग एकत्र हो गये। युवक के पड़ोसी मो. अहमद, अतीक, अलाउद्दीन, अजीज बाबा, हसन अली, इसराइल सिद्दीकी व गांव के प्रधान प्रतिनिधि पराग दत्त मिश्रा ने युवक को समझाया कि वह बीवी को तलाक न दे, नहीं तो उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाएगा।
डायल 100 के एचसीपी बालकराम यादव ने मौके पर पहुंचकर युवक को लोगों की बात मानने की सलाह दी। सभी के समझाने के बाद युवक को गलती का अहसास हुआ तो उसने अपनी बीवी के साथ ही सभी माफी मांगी और बीवी के साथ राजी खुशी से रहने की कसमें खाईं।