{"_id":"5a15b1014f1c1bd1408b8474","slug":"201511371009-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से भाजपा नेता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से भाजपा नेता घायल
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर करमुल्लापुर गांव के निकट जरवल भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार को पीछे से रोडवेज ने ठोकर मार दी। जिसमें अध्यक्ष घायल हुए हैं। उधर घाघराघाट के पास गाय से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हुआ है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल के भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा अपनी कार से घर आ रहे थे। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर करमुल्लापुर गांव के निकट निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास कार को लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई। मंडल अध्यक्ष को भी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया। यहां पर जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर गोंडा जिले के करनैलगंज थाना अंतर्गत बहुवन माझा गांव निवासी जगतपाल (35) पुत्र वैद्यनाथ सहयोगी नकछेद के साथ बैलगाड़ी का हरखा लेने बाराबंकी के गनेशनपुर गए थे। हरखा खरीदकर नकछेद डीसीएम से ला रहा था। जबकि जगतपाल अकेले बाइक से घर जा रहे थे। घाघराघाट चेक पोस्ट के निकट बाइक से गाय टकरा गई। जिसमें जगतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से परिवारीजन गोंडा लेकर चले गए।