फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मंगेतर ने युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की

मंगेतर ने युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की

Sun, 15 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
मंगेतर ने युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की
जरवलरोड (बहराइच)। जरवल कस्बा निवासी एक युवक व युवती का निकाह रविवार शाम को होना था। शनिवार रात दोनों के परिवारीजनों के बीच हुए विवाद के बाद मामला चौकी में पहुंच गया। जिससे परेशान होकर युवक, यवती के घर आ धमका। केरोसिन छिड़क कर उसने युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर लिया है। तहरीर नहीं मिलने के कारण केस नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल कस्बा के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवती का घर के सामने रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिवार वाले पुत्री की जिद के चलते शादी के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी नहीं करना चाहते थे। इसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा था। मामला जरवलरोड थाने में पहुंचा था। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने दो दिन पूर्व दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता कराया था। जिसमें रविवार को निकाह किए जाने पर सहमति बनी थी। शनिवार शाम युवती का भाई घर के बाहर निकला था। जिस पर कहासुनी के बाद लड़के के परिवार वालों ने उसकी पिटाई कर दी। लड़की की मां से भी मारपीट की। जिस पर मां जरवल चौकी में मामले को लेकर पहुंच गई। इसी बात से नाराज होकर देर रात युवक युवती के घर पहुंच गया। उसके हाथ में केरोसिन का डिब्बा भी था। युवती पर केरोसिन छिड़क कर युवक ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। आसपास के लोगों की सूचना पर गंभीर हालत में सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। यहां रविवार सुबह हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व कराई गई थी सुलह
जरवलरोड थाने के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि विवाद होने के बाद दो दिन पूर्व डायल 100 की पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया गया था। जिसमें दोनों पक्ष निकाह के लिए तैयार हो गए थे। रविवार का दिन निकाह के लिए तय किया गया था। लेकिन इसी बीच घटना हो गई। मामले में जरवल चौकी इंचार्ज इंद्रसेन सिंह ने अस्पताल जाकर युवती का बयान दर्ज किया है। युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवारीजनों के तहरीर देने पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed