{"_id":"599dc32f4f1c1b1b428b476c","slug":"191503511343-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति ने दी मेधावियों के हौसलों को उड़ान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रवृति ने दी मेधावियों के हौसलों को उड़ान
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्व. अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के तहत दो बच्चों को लगातार दो वर्ष तक छात्रवृत्ति मिली। साधारण परिवार के इन मेधावियों ने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति का सहारा लिया। आज वह अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए वह अमर उजाला फाउंडेशन को धन्यवाद देते हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन ने वर्ष 2014 में गरीब मेधावियों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की थी। पहले वर्ष ही जिले से दो बच्चों का चयन हुआ। जिन्होंने लगातार दो वर्षों तक अमर उजाला फाउंडेशन से 7500 रुपये की छात्रवृत्ति पाई। छात्रवृत्ति पाने वालों में गिलौला के साधारण परिवार की छात्रा अनामिका पटवा कहती हैं कि देश में तमाम ऐसे मेधावी हैं जो धन के अभाव के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने पर मजबूर होते हैं। मैं उनमें से नहीं हूं, अमर उजाला फाउंडेशन से मिली स्कालरशिप से मैने अपनी दो वर्ष की पढ़ाई जारी रखी। आज मैं अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हूं। इस समय मैं अमर उजाला के सहयोग से ही स्नातक कर रही हूं। इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद। वहीं इकौना के सौरभ गुप्ता कहते हैं कि मेरी आगे की पढ़ाई में अमर उजाला फाउंडेशन का विशेष सहयोग है। अमर उजाला फाउंडेशन से मिली छात्रवृत्ति का उपयोग मैने अपनी फीस भरने व किताबों पर किया। इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद। इसके जरिए ही मेरी आगे की पढ़ाई ठीक से हो रही है।