फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   खब्बू मामले में मांगा समय

खब्बू मामले में मांगा समय

Sat, 01 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खब्बू मामले में मांगा समय
खब्बू मामले में जवाब को एसपी जौनपुर ने मांगा समय
विज्ञापन


इलाहाबाद। गोसाईगंज से भाजपा विधायक इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू के मामले में दाखिल याचिका पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें एसपी जौनपुर की ओर से शपथपत्र के साथ हाजिर होने के लिए 10 दिन समय मांगा गया। इस पर न्यायमूर्ति ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 17 सितंबर निर्धारित कर दी।

मालूम हो कि, भाजपा विधायक इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने 2007 से लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव लडे़। मगर तीनों बार नामांकन में दिए गए हलफनामों में अपने खिलाफ जौनपुर के सिंगरामऊ थाने में दर्ज जीप लूट की घटना का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन


इस पर पिछले दिनों जीप लूट के मुकदमे में वादी मोहम्मद जुनैद ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया था कि, जीप लूट के उक्त मुकदमे में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट ने एसपी जौनपुर को 31 अगस्त को शपथ पत्र के साथ तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अपर महाधिवक्ता विनोद कांत ने न्यायमूर्ति के समक्ष उपस्थित होकर मामले में एसपी जौनपुर को शपथपत्र देने के लिए 10 दिन का समय मांगा। इसे मंजूरी देते हुए न्यायमूर्ति ने मामले में सुनवाई के लिए 17 सितंबर तारीख दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed