फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   विधायक को सस्ती जमीन का झांसा देकर 21 लाख ठगे

विधायक को सस्ती जमीन का झांसा देकर 21 लाख ठगे

Thu, 02 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
विधायक को सस्ती जमीन का झांसा देकर 21 लाख ठगे
बहराइच। भिनगा विधायक असलम रायनी को सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर अंतरराज्यीय ठग गिरोह ने 21 लाख रुपये ठग लिए। विधायक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार रात आसामरोड पर गिरोह के दबोचने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। लेकिन पुलिस ने बचाव करते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को धर दबोचा। इनके कब्जे से एक कार, दो तमंचा, चार कारतूस और जालसाजी में प्रयोग होने वाले यंत्र भी बरामद हुए हैं। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

श्रावस्ती के भिनगा निवासी बसपा विधायक असलम रायनी को जून माह में बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के कुछ लोग मिले थे। विधायक ने बताया कि दरगाह शरीफ में मुलाकात के दौरान नानपारा के अमवा मोलवी मेवातीपुरवा निवासी मोहम्मद रिजवान ने नानपारा बाजार में सस्ते दर पर जमीन दिलाने की बात कही। खसरा खतौनी देखने के बाद 10 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से एक एकड़ जमीन खरीदने के लिए 21 लाख चार हजार रुपये एडवांस ले लिया। लेकिन एडवांस लेने के बाद सभी के फोन बंद आने लगे। शक होने पर विधायक की पत्नी अनीसा बानो ने दरगाह शरीफ थाने में तहरीर दी। विधायक की तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। 30 अक्तूबर को केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर की निगरानी में थानाध्यक्ष संजय कुमार दूबे और सर्विलांस की टीम मामले की जांच में जुट गई। गिरोह के आसामरोड स्थित ककरही तिराहे पर एकत्र होने की सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने किसी तरह बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना मुरादाबाद के थाना नागफनी दीवान का बाजार निवासी आमिर उर्फ गुड्डू, दिल्ली के थाना नेता जी सुभाष प्लेस 286 सकूरपुर गांव निवासी मोहम्मद कयूम, लखीमपुर के कोतवाली तिकुनिया बाजार निवासी खलील अहमद व अशोक गुप्ता और कोतवाली नानपारा के भगवानपुर निवासी मोइनुद्दीन, सरयू नहर कॉलोनी निवासी रामनरेश श्रीवास्तव, मेवातीपुरवा निवासी मोहम्मद रिजवान और मोतीपुर के रानीपुर भट्टा निवासी अनीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक कार, एक बाइक, 11 मोबाइल फोन, दो तमंचे, चार कारतूस, दो खोखे और दो लाख 18 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन

गिरोह ऐसे देता था झांसा
पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि विधायक के साथ की गई धोखाधड़ी के साथ ही गिरोह के सरगना रिजवान और मोहम्मद आमिर ने बताया कि यह गैंग पूरे भारत में घूमकर लोगों को ऐसे चश्मे के बारे में जानकारी देता था जो जमीन में गड़े हुए पुराने खजाने और दीवार के पार खड़े व्यक्ति को देखने की क्षमता रखता था। इसके साथ ही नागमणि, मोरपंख आदि दिखाकर भी सभी झांसा देते थे। खतौनी दिखाकर सस्ते दरों पर बैनामा करवाने के नाम पर पैसा लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक फिर बोले, ईमानदार हैं मुख्यमंत्री योगी
विधायक असलम रायनी पुलिस लाइन में आयोजित एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि सच बात बोलने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से ईमानदार हैं। इसमें कोई शक नहीं। हालांकि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर वह कुछ भी बोलने से पीछे हटते रहे। विधायक ने कहा कि अभी ठीक से कानून-व्यवस्था और अफसरों की कार्यशैली का अध्ययन नहीं कर पाए हैं। इसलिए कुछ भी बोलना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed