फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ...अब 12 बीबियों की खोज-खबर लेगी पुलिस

...अब 12 बीबियों की खोज-खबर लेगी पुलिस

Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
...अब 12 बीबियों की खोज-खबर लेगी पुलिस
...अब 12 पत्नियों की खोज-खबर लेगी खाकी
विज्ञापन

रायबरेली। चौदहवीं शादी के बाद 13वीं बीबी के कत्ल के मामले में अब पुलिस आरोपी की 12 पूर्व पत्नियों की खोज-खबर लेगी। नसीराबाद थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी मुस्तकीम को भले ही जेल भेज दिया है, लेकिन 12 पत्नियों के साथ उसने किस तरह का सुलूक किया और अब वो कहां, किस हाल में है, इसकी भी पुलिस पड़ताल करेगी। इस मामले में रोखा की रहने वाली 14वीं पत्नी से भी पूछताछ हो सकती है। एसओ नसीराबाद का कहना है कि जरूरत पड़ी तो आरोपी को रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ की जाएगी।
गौरतलब है कि अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के काले का पुरवा मजरे तेंदुआ निवासी मुस्तकीम की पत्नी रेशमा की लाश नसीराबाद थाना क्षेत्र के छूूलामऊ गांव के पास मिली थी। रेशमा का मायका जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे जयसिंह मजरे हेमराज सिंह में था। लाश मिलने के बाद रेशमा के पिता सत्तार ने दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 14वीं शादी करने के बाद उनकी बेटी का आरोपी ने कत्ल कर दिया। पुलिस ने मुस्तकीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वारदात के विवेचक यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर 12 बीबियों के साथ कैसा सुलूक किया गया। यह महिलाएं सही सलामत हैं या फिर उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई। यही नहीं रोखा की रहने वाली 14वीं बीबी से भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

उधर काले का पुरवा मजरे तेंदुआ गांव के प्रधान रामसजीवन पाल का कहना है कि मुस्तकीम ने शादियां तो कई की हैं, लेकिन उनको क्यों छोड़ दिया या फिर वे किस हाल में है इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि दो तीन शादियां तो जायस के आसपास के गांवों में किए जाने की जानकारी है। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं से उसने शादी की या फिर ऐसे ही रख लिया इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed