फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ग्राफिक डिजाइनर की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

ग्राफिक डिजाइनर की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Jun 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
ग्राफिक  डिजाइनर की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
ग्राफिक डिजायनर की मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गोमतीनगर के रिवर फ्रंट पर मिला था शव, बहन ने दी तहरीर
लखनऊ। गोमतीनगर थाने में ग्राफिक डिजायनर इश्तियाक अहमद की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की बहन डॉ. रेशमा सिद्दीकी ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि इश्तियाक को उसके परिचितों ने रिवर फ्रंट पर बुलाया और मारपीटकर नदी में फेंक दिया। वहीं, गोमतीनगर पुलिस ने इसे खुदकुशी बताया था।

प्रभारी निरीक्षक राम सूरत सोनकर के मुताबिक, विरामखंड तीन निवासी ग्राफक डिजायनर इश्तियाक अहमद सिद्दीकी की घर के ही पास कॉपी-किताब बाइंडिंग की दुकान थी। आठ मई की शाम वह घर से निकले और नहीं लौटे। परिवारीजनों ने काफी तलाश के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई। नौ मई की दोपहर सीओ गोमतीनगर कार्यालय के पास एक शव पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और इश्तियाक के परिवारीजनों को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की पहचान इश्तियाक के रूप में की। गोमतीनगर पुलिस शुरू से इश्तियाक की मौत को आत्महत्या मान रही थी। वहीं, परिवारीजन हत्या का शक जता रहे थे। इसके बाद परिवार के लोग आलाधिकारियों से मिले। अब आला अधिकारियों के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुकदमा इश्तियाक की बहन डॉ. रेशमा सिद्दीकी ने दर्ज कराया है। उनका कहना है कि किसी परिचित ने इश्तियाक को कॉल कर रिवर फ्रंट बुलाया और मारपीट कर इश्तियाक को नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed