फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गोंडा पेज 1

गोंडा पेज 1

Mon, 05 Jun 2017 11:50 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
गोंडा पेज 1

विज्ञापन
बरेली में हादसा, गोंडा में पसरा मातम
रविवार रात हुए बस हादसे में 22 की मौत, 15 घायल
घायलों में 7 लोग जिले के, मरने वालों में भी अधिकतर तरबगंज, बेलसर व परसपुर के लोगों के होने की आशंका
बिना डीएनए टेस्ट किसी की पहचान से आरएम ने किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/लखनऊ /बाराबंकी। बरेली से रविवार देर रात आई बस हादसे में 22 लोगों की मरने की खबर ने चैन की नींद सो रहे गोंडा वासियों में कोहराम मचा दिया। बेचैन लोग अपनों की खोज-खबर लेने के लिए आधी रात के बाद ही रवाना हो गए। घायलों में 7 लोग केवल गोंडा के ही हैं। वहीं मरने वालों में भी अधिकतर तरबगंज, बेलसर व परसपुर के होने की आशंका है। लेकिन शवों के बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई। अधिकारियों का कहना है बिना डीएनए जांच के पहचान होनी मुश्किल है। इस हादसे में मरे लखनऊ व बाराबंकी की दो महिलाओं की शिनाख्त हो गई है।
बरेली में रविवार देर रात टैंकर से टक्कर के बाद दिल्ली से गोंडा आ रही बस में आग लग गई। इस हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हैं। तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पांडेय हादसे की सूचना मिलने के बाद बरेली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने फोन पर बताया कि बस में उनके इलाके के 20 से 25 यात्रियों के होने की सूचना है। कहा कि क्षेत्रीय लोगों से मिली सूचना के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर लोग गोंडा में तरबगंज, बेलसर व परसपुर के हो सकते हैं। उधर देवीपाटन रेंज के आरएम जुनैद अहमद अंसारी ने कहा कि सभी मृतकों के चेहरे बुरी तरह झुलस जाने के कारण किसी की पहचान नहीं हो पाई है। डीएनए टेस्ट के बाद ही कुछ कहना संभव है। हादसे में झुलसे डोहरीजोत उमरी बेगमगगंज निवासी श्रीराम (60) अपने बेटे शंकर (30) व बहू पूजा (25) के साथ इस बस से गोंडा आ रहे थे। जबकि इसी बस पर वजीरगंज नैपुर के रहने वाले आकाश (21), कोतवाली देहात बेलवा नोहर के सोनू उर्फ रामधन (21), दसियाखुर्द तरबगंज के सोनू (25) के अलावा मोहल्ला राजा निवासी बस के कंडक्टर अख्तर अजीज फारुकी सवार थे। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
ड्राइवर के साथ उसका नाती भी झुलसा
गोंडा डिपो की बस को दिल्ली से रामपुर तक लाने के बाद सिद्वार्थनगर निवासी बस चालक चंद्रशेखर शुक्ला सोने चले गए थे और उनकी जगह बस संविदा चालक सुंदरलाल यादव चलाने लगा। बताते हैं कि बस पर चालक चंद्रशेखर शुक्ल के अलावा उनका नाती अमित शुक्ला (13) भी था, जो हादसे में गंभीर रूप से झुलस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हादसे के बाद से लापता सुंदरलाल
हादसे के वक्त बस को चला रहा परसपुर इलाके का निवासी संविदा चालक सुंदरलाल गायब चल रहा है। रोडवेज के आरएम जुनैद अहमद अंसारी के मुताबिक सुंदरलाल हादसे के बाद से ही गायब था। बाद में पता चला है कि वह गोंडा अपने गांव परसपुर पहुंच गया है। जिसे वहां से बरेली लाने के लिए उन्होंने गोंडा डिपो के अधिकारियों को निर्देशित किया है। ताकि मामले की एफआईआर दर्ज कराई जाए। लेकिन सुंदरलाल यादव के गांव में जब उसकी खोजबीन के लिए उसके भाई तिलकू यादव ने बताया कि सुंदरलाल दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती है। देरशाम गोंडा डिपो से जानकारी मिली कि गोंडा से बरेली डिपो की एक बस पर सुंदरलाल को बैठाकर बरेली ले जाया जाएगा।
इनसेट
रोडवेज का हेल्पलाइन नंबर निकला बोगस
उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने अपनी वेबसाइट यूपीएसआरटीसी पर एक हेल्पलाइन नम्बर 9415049606 डाल रखा है। जिस पर सोमवार को गोंडा से कई फोन कॉल गए। लेकिन फोन पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के सिवाय किसी प्रतिनिधि से बात नहीं हो पाई। हेल्पलाइन नम्बर पर फोन मिलाने के बाद लोगों को कई-कई मिनटों तक सिर्फ एक ही आवाज सुनने को मिली कि ‘वह कृपया लाइन पर बने रहें, हमारे सभी प्रतिनिधि अभी दूसरी लाइन पर व्यस्त हैं। आपकी कॉल हमारे लिए महत्वपूर्ण है।’ के अलावा किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उधर गोंडा डिपो से भी कोई हेल्पलाइन नम्बर जारी नहीं किया गया है।

इनसेट
गोंडा के लोग इन नंबरों पर करें संपर्क
बरेली में हुए बस हादसे में झुलसे व मारे गए लोगों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना के लिए पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने कंट्रोल रूम का नम्बर जारी किया है। जिस पर बस हादसे की जानकारी की जा सकती है। इसके लिए 9454417463, एसपी गोंडा रेजीडेंस 05262-233177 के अलावा पुलिस आफिस 05262-230544 का नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed