फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime in uttar pradesh.

कारोबारी की पत्नी के साथ किसने खेली ‘खून की होली’?

Tue, 17 Feb 2015 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Feb 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
crime in uttar pradesh.

कानपुर नौबस्ता के केशवनगर में सोमवार दोपहर घर में अकेली स्क्रैप कारोबारी की पत्नी को अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोद डाला और मरा समझ कर भाग गए।

विज्ञापन


दोपहर बाद बेटी घर लौटी तो मां को ड्राइंग रूम की फर्श पर लहूलुहान पड़ा देखा। उनकी पीठ और सिर पर चाकू के कई वार किए गए थे।

मुंह में कपड़ा ठुंसा था और कमरे की दीवार खून के छींटों से रंगी थी। डॉयल 100 पर सूचना देने के बाद किरनदेवी को रिजेंसी हास्पिटल में भर्ती कराया गया।

सीओ ने क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल की छानबीन की। एसएसपी ने बताया कि एक करीबी पर शक है। जल्द ही मामला खुल जाएगा।

दिल्ली से आई थी बेटी

crime in uttar pradesh.

नौबस्ता के केशव नगर ‘डब्लू’ ब्लॉक निवासी हरिकिशन ओमर का अफीम कोठी में स्क्रैप का कारोबार है।

परिवार में पत्नी किरनदेवी (45), बेटी विशा और बेटा शिखर है। विशा दिल्ली में सीए है, भाई भी उसी के साथ रहता है।

शनिवार को विशा दिल्ली से घर लौटी थी। सोमवार सुबह हरिकिशन ऑफिस चले गए। दोपहर को बेटी विशा भी किसी दोस्त से मिलने के लिये घर से निकल गई।

किरन देवी घर में अकेली थीं। इसी बीच घर में घुसे बदमाश ने किरनदेवी पर चाकू से हमला बोल दिया। साढ़े तीन बजे के करीब विशा के घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को नजदीकी पर शक

crime in uttar pradesh.

पड़ोसी अमन की मदद से आनन-फानन किरनदेवी को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। वहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिजेंसी हास्पिटल के लिये रिफर कर दिया।

वहां किरनदेवी को आईसीयू में भर्ती कराया है। है। देर रात तक उन्हें होश नही आया था। हरिकिशन ओमर ने लूटपाट के उद्देश्य से पत्नी पर हमले की बात कही है।

एसएसपी ने कहा छानबीन में परिवार के करीबी अमित पर शक जा रहा है। पता चला है कि अमित दोपहर में घर आया था और आधा घंटे तक रुका था।

लूट की आशंका से इनकार करते हुए कहा कि किरनदेवी के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed