फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crime

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Mon, 05 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
गोंडा। पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को रविवार की रात शहर के बहराइच रोड स्थित पन्ना होटल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो बाइक, 12 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने और 12 बाइक बरामद की हैं। कुल 14 बाइकें बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में हो रही बाइक चोरी के खुलासे के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे। एसपी के मुताबिक, कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल रविवार की रात शहर के गुरुनानक चौक पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि बहराइच रोड स्थित कुष्ट सेवा आश्रम के पास पन्ना होटल तिराहे पर कुछ लोग चोरी की बाइक के साथ खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने नाम अमरनाथ निवासी सिसौर अन्दूपुर विशुनपुर बैरिया कोतवाली देहात, आरिफ निवासी जिगरगंज तोपखाना कोतवाली नगर, रमेश गोस्वामी निवासी धनौली कोतवाली नगर व अरसलान खान उर्फ शालू निवासी न्यू कालोनी मेवातियान कोतवाली नगर बताया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 12 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पांडेय बगिया उपरेहितन पुरवा की झाड़ियों में चोरी की गई और 12 बाइकें व एक बाइक की चेचिस छिपा रखी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। एसपी के मुताबिक अभियुक्तों ने बताया कि विभिन्न जनपदों के अलग-अलग स्थानों से उनके गिरोह के सदस्य बाइकें चुराकर उनके नंबर प्लेट बदलकर और उनके पार्ट्स अलग करके बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed