{"_id":"60db51088ebc3ed78150cc43","slug":"crime-gonda-desk-news-lko5847192128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की योजना बनाते तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की योजना बनाते तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आखिरकार पुलिस अधीक्षक की सख्ती का असर थानों की पुलिस पर होने लगा है। छपिया पुलिस ने सोमवार की रात चोरी की योजना बनाते समय चोरी के तीन आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के सामान व तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले के 17 थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र में होने वाल चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। एसपी ने बताया कि सोमवार की रात छपिया थाने के उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। तभी मसकनवां-गौरा मार्ग पर स्थित नहर पुलिया के पास उन्हें तीन संदिग्ध लोग दिखाई पड़े। तीनों को धर दबोचा गया।
पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि सभी चोरी की योजना बना रहे थे। एसपी के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने अपना नाम राजेश उर्फ नानबच्चा निवासी पायरखास थाना छपिया, सद्दाम निवासी खालेगांव थाना छपिया, दीपक उर्फ दीपू निवासी भोपतपुर थाना छपिया बताया। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि थाना छपिया क्षेत्र के कस्बा मसकनवां में 5 मार्च 2021 को एक घर से अंगूठी, चेन, बैटरी, इन्वर्टर व अन्य समान तथा ग्राम भोपतपुर में स्थित मां दुर्गा इंटर कॉलेज से 5 दिन पूर्व 5 सीलिंग फैन चोरी किया था। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी करने के उपकरण व उनकी निशानदेही पर एक माइक्रोटेक इन्वर्टर, एक बैटरी, पांच सीलिंग फैन, एक चेन, एक जोड़ी कान का टप्स, तीन जोड़ी पायल, 12 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चाकू व चोरी का अन्य समान बरामद हुआ।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि राजेश उर्फ नानबच्चा शातिर किस्म का अपराधी है, इस पर जनपद बस्ती में हत्या व लूट जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह का सदस्य सद्दाम को पूर्व में थाना छपिया पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। बताया कि अभियुक्त राजेश उर्फ नानबच्चा के खिलाफ पांच, अभियुक्त सद्दाम के खिलाफ छह व अभियुक्त दीपक उर्फ दीपू के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र में होने वाली चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।