{"_id":"60bd11a78ebc3e6cca25a3a4","slug":"crime-gonda-desk-news-lko5812800171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया के नीचे मिला नवजात बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया के नीचे मिला नवजात बालक का शव
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग के किनारे एक तालाब पर बनी पुलिया के नीचे एक नवजात बालक का शव पड़ा मिला है। जिसे देखकर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बालक की नाक से खून का रिसाव हो रहा था।
स्थानीय कोतवाली अंतर्गत ग्राम गोनवा कुरमिन पुरवा के पास गोंडा-लखनऊ मार्ग के किनारे पुल के नीचे रविवार की दोपहर बाद एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए।
नवजात के शव को देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान वहां भारी भीड़ लग गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नवजात बालक के शव के पड़े होने की सूचना मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)