{"_id":"661197fd792581b9d704a214","slug":"cricket-players-will-be-tested-from-14-to-16-raebareli-news-c-101-1-slko1034-112955-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्रिकेट खिलाड़ियों का 14 से 16 तक होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्रिकेट खिलाड़ियों का 14 से 16 तक होगा ट्रायल
Sun, 07 Apr 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के संयोजन में रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) ने सत्र 2024-25 के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल की समय सारिणी जारी कर दी है। चयन ट्रायल 14 से 16 अप्रैल तक होंगे। इसमें सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
यूपीसीए के मीडिया मैनेजर एवं आरडीसीए के निदेशक मो. फहीम ने बताया कि उत्तर प्रदेश की अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 के बालकों, अंडर-23 के पुरुषों एवं रणजी ट्रॉफी के साथ ही सभी आयु वर्ग की महिलाओं की टीमों का चयन किया जाना है। रायबरेली जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों रायबरेली, अमेठी एवं प्रतापगढ़ के जिला स्तरीय ट्रायल 14, 15 एवं 16 अप्रैल को गोरा बाजार स्थित एनएस क्रिकेट अकादमी में होंगे।
उन्होंने बताया कि यूपीसीए और आरडीसीए में पंजीकृत खिलाड़ी ही ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। पहले दिन सुबह 7 बजे अंडर-19 एवं सुबह 11 बजे सभी आयु वर्ग की महिलाओं और 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे अंडर-16 एवं सुबह 11 बजे अंडर-14 खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। अंतिम दिन सुबह 7 बजे अंडर-23 एवं सुबह 11 बजे रणजी ट्रॉफी के लिए ट्रायल कराया जाएगा। ट्रायल कोआर्डिनेटर आशीष त्रिपाठी को बनाया गया है।