फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cremation will be free in cities in Uttar Pradesh.

यूपी: अब 'अंतिम विदाई' के लिए दर-दर नहीं भटकेंगे शव, निशुल्क संस्कार कराएगी योगी सरकार

Sat, 08 May 2021 12:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 May 2021 12:42 PM IST
सार

यूपी के शहरी क्षेत्रों में कोरोना के कारण निधन होने पर शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस संबंध में नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Cremation will be free in cities in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के शहरी क्षेत्रों में कोरोना के कारण निधन होने पर शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस संबंध में नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1959 की धारा-114 (20) और नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा-7 (जी) में की गई व्यवस्था के अनुसार, नगरीय निकाय की सीमा के अंतर्गत मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए अंत्येष्टि स्थलों, कब्रिस्तानों और शवदाह गृहों की व्यवस्था करना नगरीय निकायों का मूल कर्तव्य है।
विज्ञापन


इस संबंध में जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना के कारण हर रोज मौतें हो रही हैं। शहरों में तो शव जलाने के लिए कई जगह कतारें भी लगानी पड़ रही हैं। इस दौरान कई ऐसे मामले आए हैं जब परिजनों के पास अंतिम संस्कार के लिए धन नहीं बच। इसे ध्यान में रखते हुए ये आदेश जारी किया  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर शुक्रवार की ही बात करें तो प्रदेश में रिकॉर्ड 372 मौतें हुई हैं। इसके पहले पांच मई को 357 लोगों की मौत हुई थी। प्रदेश में बीते शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 28076 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, 33117 मरीज स्वस्थ भी हुए जिनकी संख्या नए मरीजों से करीब पांच हजार ज्यादा है।


वहीं, पूरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से हाहाकार मचा है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। देश में जहां पिछले तीन दिन से हर रोज 4 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। वहीं देश में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,187 लोगों की कोरोना से मौत हो गई जोकि एक दिन में दर्ज की गई मौतों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed