फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cremated another woman in place of her mother in lucknow

अर्चना की जगह इशरत के शव का कर दिया अंतिम संस्कार, बेटों ने किया हंगामा, यूं खुला पूरा मामला

Fri, 14 Feb 2020 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Feb 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
cremated another woman in place of her mother in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
इससे बड़ी लापरवाही और क्या हो सकती है कि एक परिवार अपनी मां को ही नहीं पहचान सका और उसकी जगह दूसरी महिला के शव का दाह संस्कार कर दिया। खास बात तो यह है कि महिला दूसरे समुदाय की थी। ऐसे में जब उसके परिवारीजनों ने अपनी मां का शव मांगा तो मामला सामने आया।
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ के विभूतिखंड पुलिस से शिकायत भी की। बाद में धर्मगुरुओं के समझाने पर दोनों परिवार शांत हुए। गोमतीनगर के सहारा अस्पताल में भर्ती विवेक खंड निवासी जेके गर्ग की पत्नी अर्चना (70) को न्यूरो की समस्या था। उन्हें न्यूरो मेडिसिन विभाग की आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 11 फरवरी को उनकी मौत हो गयी।
विज्ञापन


उसी दिन अलीगंज निवासी तकरी रजा की पत्नी इशरत मिर्जा (73) की भी मौत हुई थी। दोनों शव मर्च्युरी में रखवा दिए। अर्चना के परिवारीजन दोपहर को एक शव को अपनी मां की लाश समझकर ले गए। यह शव इशरत का था। सिर्फ इतना ही नहीं अगली सुबह अर्चना के परिवारीजनों ने शव का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई

उधर, विदेश में रहने वाले इशरत के बेटे बुधवार को आए तो उन्हें अर्चना का शव सुपुर्द किया गया। इस पर जब उन्होंने कहा कि यह इशरत का शव नहीं है तो हड़कंप मच गया। तुरंत गर्ग परिवार को फोन किया गया तो पता चला कि शव का अंतिम संस्कार कर प्रयागराज में अस्थियां तक विसर्जित कर दी हैं।

अजीबोगरीब स्थिति में फंसे अस्पताल प्रशासन ने गर्ग परिवार को बुलवाया तो उसने भी यह स्वीकार किया कि अर्चना का शव तो मर्च्युरी में ही है। सूर्यास्त के चलते परिवारीजन बृहस्पतिवार को शव नहीं ले गए। अब वे शुक्रवार को दाह संस्कार करेंगे। इंस्पेक्टर विभूतिखंड राजीव द्विवेदी का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed