{"_id":"6a9d15b15e3fb8541c0a36f8","slug":"crane-overturns-while-lowering-tree-branch-in-lucknow-worker-dies-several-injured-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बड़ा हादसा: पेड़ की डाल उतारते समय क्रेन पलटी, मजदूर की मौत; कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बड़ा हादसा: पेड़ की डाल उतारते समय क्रेन पलटी, मजदूर की मौत; कई लोग घायल
Sun, 06 Sep 2026 12:57 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:57 PM IST
सार
लखनऊ में पेड़ की डाल उतारते समय क्रेन पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लखनऊ में क्रेन पलटने से मजदूर की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह पेड़ की डाल उतारते समय क्रेन पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव की है। गांव के प्राथमिक विद्यालय के आसपास पिछले कुछ दिनों से पेड़ काटने का काम चल रहा था। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे मजदूर क्रेन की मदद से पेड़ की भारी डाल उतार रहे थे। इसी दौरान अधिक वजन होने से क्रेन डाल का भार नहीं संभाल सकी और डाल समेत पलट गई।
विज्ञापन
इसकी चपेट में आने से सोनू (20) निवासी मऊ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके कुछ साथी भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को मोहनलालगंज, सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन