{"_id":"66bd28e96a584e142401af34","slug":"crack-on-maharajganj-ayodhya-link-road-raebareli-news-c-101-1-rai1002-118304-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महराजगंज-अयोध्या संपर्क मार्ग पर पड़ी दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महराजगंज-अयोध्या संपर्क मार्ग पर पड़ी दरार
Thu, 15 Aug 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली (रायबरेली)। करोड़ों रुपये खर्च कर मार्ग का चौड़ीकरण कराया गया, लेकिन छह माह के भीतर ही महराजगंज-अयोध्या संपर्क मार्ग में दरारें आना शुरू हो गई हैं। घटिया निर्माण होने से मार्ग की दुर्दशा होने लगी है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि बारिश की वजह से दरार आई है।
22 किमी लंबे महराजगंज-अयोध्या लिंक मार्ग का चौड़ीकरण छह माह पहले लोक निर्माण विभाग ने कराया था। यह मार्ग महराजगंज वाया दुसौती से ग्राम पीढ़ी होते हुए अकेलवा के पास रायबरेली से अयोध्या जाने वाले हाइवे से जुड़ता है। अयोध्या लिंक मार्ग होने के कारण ही शासन ने मार्ग का चौड़ीकरण कराने का निर्देश दिया था, जिस पर लोक निर्माण विभाग ने कार्य कराया था।
चौड़ीकरण की मुख्य वजह यह थी कि जिससे अयोध्या जाने वाले भक्तों की राह सुगम हो सके। हाल यह है कि भ्रष्टाचार का तारकोल संपर्क मार्ग पर ऐसा लगा कि सड़क में दरार आना शुरू हो गई है। संपर्क मार्ग के हालत यह है कि किलोमीटर 0 से किलोमीटर तीन पर रामगंज चौराहा हनुमान मंदिर के पास करीब चार मीटर में सड़क के किनारे की तरफ दरारें आ गई हैं। इससे हादसे की भी संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश की वजह दरार आई होगी, जिससे दुरुस्त कराया जाएगा।