{"_id":"6581e3fcb90634fda70e08a4","slug":"crack-in-the-bridge-raebareli-news-c-101-1-slko1032-8252-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महराजगंज मार्ग की पुलिया दरकी, दौड़ रहे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महराजगंज मार्ग की पुलिया दरकी, दौड़ रहे भारी वाहन
Wed, 20 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। भारी वाहनों के आवागमन के चलते बछरावां-महराजगंज मार्ग पर कन्नावां माइनर की पुलिया की दरार आ गई। इसके बावजूद भारी वाहनों का आवागमन रोका नहीं गया। ऐसे में हादसे का खतरा बना है।
बांदा-बहराइच हाईवे पर पोखरा चीनी मिल के पास पुल निर्माण के चलते इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन कई हफ्ते से रोका गया है। बछरावां से बाराबंकी व बहराइच की तरफ जाने-आने वाले सभी वाहनों को बछरावां-महराजगंज मार्ग से निकाला जा रहा है। इस मार्ग से ट्रक, बस, कार समेत 20 हजार वाहन निकलते हैं।
इसके चलते महराजगंज मार्ग पर बछरावां कस्बे के निकट कन्नावां माइनर पर बनी पुलिया में दरार आ गई। पुलिया निर्माण में इस्तेमाल की गई सरिया दिखने लगी है। इसके बावजूद पुलिया से भारी वाहनों का आवागमन जारी है। इससे हादसे का खतरा बना है।
विज्ञापन
बछरावां कस्बा निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिया में दरार आने की सूचना लोक निर्माण विभाग के जेई को दी गई। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बृजनेश सिंह ने बताया कि माइनर के बगल से बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। उसके निर्माण के साथ पुलिया की मरम्मत कराई जाएगी।