{"_id":"6a8a0c66e35c02b6fa0b5a4e","slug":"flower-vendor-injured-in-collision-with-container-dies-lucknow-news-c-13-lko1096-1886196-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कंटेनर की टक्कर से घायल फूल विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कंटेनर की टक्कर से घायल फूल विक्रेता की मौत
Sun, 23 Aug 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित खुशहालगंज मोड़ के पास 16 अगस्त को कंटेनर की टक्कर से घायल फूल विक्रेता अरुण कुमार लोधी (49) की शुक्रवार देर रात ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और डॉक्टरों को उनका बायां पैर कमर के पास से काटना पड़ा था।
अरुण काकोरी के पलेहदा गांव के निवासी थे। परिजनों के मुताबिक, 16 अगस्त को वह चौक स्थित फूल मंडी से फूल बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। खुशहालगंज मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह कंटेनर के पिछले पहिये में फंस गए और करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। हेलमेट पहने होने के बावजूद उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। अरुण के भाई मुफत लाल ने बताया कि परिवार में उनकी पत्नी विमला और तीन बच्चे हैं।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया था जाम
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मोहान रोड पर करीब 45 मिनट तक जाम लगाया था। कुछ लोगों ने कंटेनर पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए थे। मामले में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। नोटिस तामील कराने के बाद उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया। अरुण के भाई मुफत लाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज है।