{"_id":"6a8a0bbadbdd7e1b52002bf3","slug":"accused-of-sexual-exploitation-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1886263-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: याैन शोषण का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: याैन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 23 Aug 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटने के आरोपी आलोक मिश्रा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक, पीड़िता ने 27 जून को देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के कसली गांव निवासी आलोक मिश्रा के खिलाफ दुबग्गा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि आलोक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। शादी तय होने के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर आलोक, उसके पिता लवकुश मिश्रा, बहन ज्योति और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचक भगवान सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आलोक को कानपुर बाईपास चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।