{"_id":"6a8a0c3e4952766eb0077023","slug":"silver-medals-for-up-jiya-and-krishna-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1887497-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी की जिया और कृष्णा के नाम रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी की जिया और कृष्णा के नाम रजत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। यूपी के तैराकों ने जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते। झांसी की जिया यादव ने टीम के लिए पहला पदक जीता। उन्होंने यह सफलता 50 मीटर बैक स्ट्रोक में 30.59 सेकंड का समय निकालकर हासिल की। स्पर्धा का स्वर्ण महाराष्ट्र की अन्वी देशवाल और कांस्य तमिलनाडु की प्रमिती ने हासिल किया।
प्रतियोगिता में यूपी को दूसरी सफलता लखनऊ तैराकी हॉस्टल के प्रशिक्षु कृष्णा यादव ने दिलाई। उन्होंने 100 मीटर बटरफ्लाई में 57.11 सेकंड के साथ रजत पदक जीता। स्पर्धा का स्वर्ण मणिपुर और कांस्य कर्नाटक के खाते में आया।
यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव शिवम कपूर ने बताया कि भुवनेश्वर में चल रही प्रतियोगिता में यूपी के खाते में अभी तक एक स्वर्ण और दो रजत पदक आ चुके हैं। इसका श्रेय लखनऊ तैराकी हॉस्टल के प्रशिक्षु और अयोध्या के मूल निवासी कृष्णा यादव को जाता है, जिन्होंने यूपी को एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है।इसके अलावा जिया ने भी रजत जीता। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन से यूपी में इस खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिससे तैराकी का भविष्य पहले की तुलना में बेहतर होगा।