फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cpmt 2014 paper leaked

सीपीएमटी का पेपर आउट, रद्द हुई परीक्षा

Mon, 23 Jun 2014 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Jun 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
cpmt 2014 paper leaked

गाजियाबाद में पेपर लीक की सूचना के बाद सीपीएमटी-2014 की प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई।

विज्ञापन


परीक्षा की नई तिथि 20 जुलाई प्रस्तावित की गई है। गाजियाबाद के इलाहाबाद और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रखे बॉक्स के क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद ये फैसला लिया गया।

केजीएमयू के नोडल ऑफिसर और गाजियाबाद के एसडीएम ने बॉक्स को क्षतिग्रस्त रखे थे।

डीएम गाजियाबाद ने बॉक्स में छेड़छाड़ पाए जाने के बाद शासन को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

15 जिलों में आयोजित थी परीक्षा

cpmt 2014 paper leaked

हालांकि लखनऊ में कई सेंटर पर परीक्षाएं शुरू हो गई। चीफ को-ऑर्डिनेटर सीपीएमटी प्रो.ए.के.सिंह ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करते हुए समयबद्ध जांच के आदेश दिए हैं।

उधर केजीएमयू प्रशासन ने इस मामले में गाजियाबाद में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके बाद नोएडा से एसटीएफ एक टीम मामले की जांच के लिए गाजियाबाद पहुंच गई है।

रविवार सुबह सीपीएमटी परीक्षा के लिए केजीएमयू के नोडल अधिकारी और गाजियाबाद जिला प्रशासन केअधिकारी बैंक में पेपर लेने पहुंचे थे।

वहां उन्हें बॉक्स क्षतिग्रस्त मिले। इसके बाद पूरे प्रदेश के 15 जिलों में आयोजित परीक्षा को रद कर दिया गया। लगभग 1.9 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे देर से पहुंची पेपर रद्द होने की सूचना

cpmt 2014 paper leaked

राजधानी लखनऊ में कई सेंटर पर पेपर बंटने से पहले ही परीक्षा रद्द होने की सूचना पहुंच गई थी। वहीं कई केंद्रों पर एक घंटे बाद परीक्षा रद्द होने की सूचना पहुंची।

सुबह 9 से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा में लखनऊ के अधिकतर केंद्रों परीक्षाएं शुरू हो गई थी। हजरतगंज के नेशनल कॉलेज में 10 बजे के आस-पास जब परीक्षा निरस्त होने की सूचना पहुंची तो कॉलेज प्रशासन ने इसे नहीं माना।

जैमर लगे होने के कारण फोन पर भी किसी से बात नहीं हो पा रही थी। नेशनल कॉलेज में लिखित आदेश आने के बाद परीक्षा निरस्त की गई। लगभग 11 बजे सभी अभ्यर्थियों को छोड़ दिया गया।

छात्र-छात्राओं का कहना था कि पेपर काफी सरल था। इस बार चयन की पूरी उम्मीद थी। उधर केकेसी में सबसे अधिक 1100 छात्र-छात्राओं परीक्षा दे रहे थे। यहां 8.55 पर ही सूचना आने के कारण कापियां नहीं बांटी गई।

विज्ञापन

सात जुलाई को आना था परिणाम

cpmt 2014 paper leaked

केजीएमयू के परीक्षा नियंत्रकों से मिली जानकारी के मुताबिक ये उम्मीद जताई जा रही थी कि परीक्षा का परिणाम सात जुलाई, शनिवार को घोषित कर दिया जाएगा।

इसके बाद छात्र बारह जुलाई तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिले की प्रक्रिया के लिए 31 जुलाई, गुरुवार को पहले दौर की काउंसलिंग होगी तो दूसरे दौर की काउंसलिंग 30 अगस्त को हो सकती है।

शैक्षिक सत्र की शुरूआत तीस अगस्त से शुरू कराए जाने की योजना है। हालांकि अब जब परीक्षा 20 जुलाई को प्रस्तावित है, तो अगस्त तक परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed