फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CPI staged a protest by taking out a march

Lucknow News: भाकपा ने पैदल मार्च निकाल किया प्रदर्शन

Thu, 08 May 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
CPI staged a protest by taking out a march
लखनऊ। जनसमस्याओं व नफरत की राजनीति के विरोध में भाकपा माले ने बुधवार को पैदल मार्च निकालकर मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहे हमलों पर रोक लगाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




पार्टी की केंद्रीय कमिटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौर और लविवि की सहायक प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। राज्य स्थायी समिति के सदस्य विजय विद्रोही ने कहा, प्रदेश सांप्रदायिक हिंसा, प्रशासनिक दमन और आर्थिक असमानताओं का केंद्र बनता जा रहा है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के नेता आकाश रावत ने कहा, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के कर्ज के जाल में फंसे लोग आत्महत्या कर रहे हैं। जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर ने खंतारी गांव में दलित महिलाओं पर पुलिसिया दमन की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed