फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cow shelters will get three percent ses says Chief Minister Yogi Adityanath.

गोआश्रय स्थलों को अब दो के बजाय तीन फीसदी मिलेगी सेस: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 09 Jan 2020 04:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jan 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Cow shelters will get three percent ses says Chief Minister Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंडियों की आय बढ़ी है। लिहाजा गो आश्रयों को दी जाने वाले दो फीसद सेस को बढ़ाकर तीन कर दें। यह सुनिश्चित कराएं कि यह पैसा उन्हीं संस्थाओं को मिलें जो सेवा भाव से गोआश्रय चलाते हैं। इसका कुछ हिस्सा पशुपालन विभाग को भी दें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां लोकभवन में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उप्र के संचालक परिषद की 157वीं बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में जारी तनाव और बढ़ सकता है। इसकी आड़ में कुछ लोग जरूरी चीजों की कालाबाजारी, भंडारण और तस्करी में लिप्त हो सकते हैं। ऐसे लोग इन चीजों की कृत्रिम कमी बनाकर इनके दाम बढ़ा सकते हैं। इन पर पैनी नजर रखें और जरूरी हो तो कड़ी कार्रवाई करें। दाल, तेल और सब्जियों के दाम पर विशेष नजर रखें।
विज्ञापन


सभी कृषि विज्ञान केंद्रों में बनाएं जैविक लैब
मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि जैविक उत्पादों के लिए लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर के साथ ही बुंदेलखंड और पश्चिमी उप्र में भी एक-एक प्रयोगशाला दें। बेहतर तो यह होगा कि हर जिले में उपलब्ध कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में भी इस तरह की एक लैब स्थापित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में जो 500 हाट पैठ बनने हैं, वह संबंधित ग्राम पंचायतों की सहमति से बनें। उनके रखरखाव के लिए पंचायतों को जवाबदेह बनाएं। इसके लिए पंचायतें एक न्यूनतम शुल्क भी लें।

'बुंदेलखंड पैकेज के तहत बनी मंडियों की सुविधाएं बढ़ाकर व्यापारियों को शिफ्ट कराएं'

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी निर्देश दिया कि बुंदेलखंड पैकेज के तहत जो मंडियां बनी हैं और अब तक शिफ्ट नहीं हुई हैं, वहां सुविधाएं बढ़ाकर व्यापारियों को शिफ्ट कराएं।

प्रदेश से कृषि उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहन दें। इस बावत जो भी शर्तें हों वे बिल्कुल स्पष्ट हों ताकि उनका कोई अपने हित के अनुसार व्याख्या न कर सके। बैठक में कई प्रस्तावों का अनुमोदन भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed