फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   covid vaccination cluster drive postponed in lucknow

वैक्सीन के संकट के चलते लखनऊ में एक जुलाई से शुरू होने वाला क्लस्टर अभियान टला

Thu, 01 Jul 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
covid vaccination cluster drive postponed in lucknow
लखनऊ। राजधानी में एक जुलाई से शुरू होने वाला क्लस्टर वैक्सीनेशन अभियान वैक्सीन के संकट के चलते फिलहाल टाल दिया गया है। इसलिए अभी 18 से 44 साल के लोगों को पंजीकरण व स्लॉट बुक कराने के बाद ही टीका लग पाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि अभी कोवॉक्सिन महज 10 हजार है, जबकि 30 हजार डोज कोविशील्ड विभाग पास है, जबकि रोजाना करीब 25 से 28 हजार को वैक्सीन लग रही थी। वैक्सीन की नई खेप एक दो दिन में आनी है। इसके बाद नया अभियान शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उधर, वैक्सीन के संकट के चलते बुधवार को राजधानी में पांच हजार लोगों को भी टीका नहीं लग सका। 20 सरकारी और 8 निजी अस्पतालों में टीकाकरण के दौरान 4956 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। एक भी हेल्थ वर्कर को टीका नहीं लगा, जबकि केवल एक फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन लगवा सका। दो स्वाथ्यकर्मी भी वैक्सीन लगवा सके। वहीं 122 बुजुर्गों को ही पहली खुराक मिली। दूसरी डोज किसी को नहीं मिल पाई। डॉ. एमके सिंह ने बताया गुरुवार को जिले में 50 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें तीन केंद्रों पर कोवॉक्सिन तो बाकी जगह कोविशील्ड लगेगी। आठ निजी केंद्रों पर भी टीका लगेगा।
विज्ञापन

पोर्टल से गायब हुए ऑप्शन
वैक्सीन के संकट से पिछले दो दिनों से कोविन पोर्टल पर सारे ऑप्शन गायब हैं। लोग जब पोर्टल पर लॉगइन कर रहे तो केवल कोरोना वैक्सीनेशन का विकल्प ही मिल रहा है। इसके आगे के सभी लिंक बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed