{"_id":"6085318d7fe0f97729590fff","slug":"covid-treatment-will-be-available-in-these-55-hospitals-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: इन 55 निजी अस्पतालों में भी मिलेगा कोरोना का इलाज, जिला प्रशासन ने जारी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: इन 55 निजी अस्पतालों में भी मिलेगा कोरोना का इलाज, जिला प्रशासन ने जारी की सूची
Sun, 25 Apr 2021 02:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:43 PM IST
सार
प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने 55 अस्पतालों की सूची जारी करते हुए कहा कि इससे पूर्व अलग-अलग जारी सभी सूचियों के स्थान पर अब नई संशोधित सूची मान्य होगी। इन अस्पतालों के दस प्रतिशत बेडों पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मरीज भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
इलाज के लिए पहुंचा एक मरीज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने निजी क्षेत्र के 55 अस्पतालों की नए सिरे से सूची जारी की है। शासन की ओर से अधिसूचित सरकारी व निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों के अलावा तय किए गए इन निजी क्षेत्र के अस्पतालों में 10 प्रतिशत बेड छोड़कर बाकी पर सीधे अस्पताल संचालक मरीजों को भर्ती कर इलाज कर सकेंगे। यानी इन अस्पतालों के 90 फीसदी बेड पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के रेफरल आदेश के बिना संक्रमितों की भर्ती की जा सकेगी।
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने 55 अस्पतालों की सूची जारी करते हुए कहा कि इससे पूर्व अलग-अलग जारी सभी सूचियों के स्थान पर अब नई संशोधित सूची मान्य होगी। इन अस्पतालों के दस प्रतिशत बेडों पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मरीज भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही इन सभी अस्पतालों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह रोजना सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे अस्पताल में उपलब्ध, भरे व खाली बेडों का श्रेणीवार विवरण अस्पताल के बाहर प्रदर्शित करेंगे। इसके साथ ही संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही गूगल शीट के जरिये एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को भेजेंगे।
विज्ञापन
इन निजी अस्पतालों मिलेगा इलाज
आगे देखें अस्पतालों की लिस्ट