{"_id":"60747d628ebc3ed9132236b3","slug":"covid-protocol-should-be-followed-in-wheat-purchase-says-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में कोविड प्रोटोकॉल का हो पालन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में कोविड प्रोटोकॉल का हो पालन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Mon, 12 Apr 2021 10:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:33 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह ध्यान दिया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। गेहूं खरीद की नियमित समीक्षा भी की जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर विभिन्न विभागों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गेहूं खरीद केंद्रों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह ध्यान दिया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। गेहूं खरीद की नियमित समीक्षा भी की जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर विभिन्न विभागों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं की फसल की कटाई को देखते हुए गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए भूसे की व्यवस्था सुगमता से की जा सकती है। इसलिए भूसा बैंक बनाने का कार्य तेजी से किया जाए। भूसे के सुरक्षित भंडारण के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाए।
विज्ञापन
बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद थे।