फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Covid patient admitt for three days in balrampur hospital

बलरामपुर की इमरजेंसी में चार दिन से पड़ा मरीज

Sun, 04 Apr 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Covid patient admitt for three days in balrampur hospital
बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। इमरजेंसी में करीब चार दिन से कोविड पॉजिटिव मरीज भर्ती है। उसे अभी तक कोविड अस्पताल में शिफ्ट नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात यह है कि इमरजेंसी में सामान्य मरीजों की भर्ती हो रही है। ऐसे में उनमें भी संक्रमण होने की आशंका बनी हुई है।
परिवारीजन मरीज को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराने के लिए निदेशक व सीएमओ कार्यालय की दौड़ लगा रहे हैं, पर मरीज को कोविड अस्पताल में शिफ्ट नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

उन्नाव के रहने वाले रामकुमार (60) को बुखार व मुंह से खून आने की शिकायत पर सोमवार को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।
बेटे अनिल के मुताबिक, भर्ती के वक्त पिता सामान्य मरीजों के बीच में ही थे। मंगलवार शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इमरजेंसी में बने एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर है। आरोप है कि अस्पताल निदेशक से लेकर कई अन्य अधिकािरयों से मरीज को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए कहा, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

अस्पताल स्टाफ ने शनिवार को तीमारदार को सीएमओ ऑफिस मरीज को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराने के लिए भेजा।
वहां से भी तीमारदार को कोविड कमांड सेंटर पर कॉल करने की बात कहकर लौटा दिया गया। करीब चार दिन से इमरजेंसी में मरीज भर्ती होने से कई अन्य मरीजों के संपर्क में आया है।
वहीं, कोविड पॉजिटिव मरीज का इलाज भी बंद हो चुका है। कोई भी डॉक्टर व स्टाफ मरीज पास तक नहीं जा रहे हैं।
अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, मरीज को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed