फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Covid infection rate increasing day by day in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश में लगातार बढ़ रही है कोविड संक्रमण की दर, केजीएमयू के डॉ. बोले- अगले 10 दिन संवेदनशील

Thu, 16 Dec 2021 12:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Dec 2021 12:12 PM IST
सार

यूपी में कोरोना संक्रमण की दर के बढ़ने को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 10 दिन संवेदनशील हैं। लोगों के लिए मास्क से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है।
 

विज्ञापन
Covid infection rate increasing day by day in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोविड संक्रमण की दर बढ़ने लगी है। चार दिन में यह 0.008 से बढ़कर 0.013 पर पहुंच गई है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 10 दिन संवेदनशील हैं। ऐसे में सभी को मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन


देश के अलग-अलग हिस्से में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मिलने के बाद सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जांच का दायरा बढ़ाने का भी निर्देश है। हालांकि अभी भी औततन एक लाख 60 हजार सैंपल की जांच की जा रही है। इसमें पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। दिसंबर माह में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। 30 नवंबर को प्रदेश में 89 एक्टिव केस थे, जो चार दिसंबर को बढ़कर 116 पर पहुंच गए। इसके बाद लगातार एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। 14 दिसंबर को इनकी संख्या 151 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वेदब्रत ने बताया कि प्रदेश में ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं मिला है। लेकिन, पिछले दिनों जीनोम सिक्वेंसिंग में डेल्टा वैरिएंट मिला है। इसलिए हर व्यक्ति को सावधानी बरतने की जरूरत है। सभी सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि अगले 10 दिन तक सतर्कता बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु का कहना है कि कोविड के लिहाज से 10 दिन संवेदनशील हो सकते हैं। क्योंकि दिसंबर माह के पहले सप्ताह से यह संख्या बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में कोविड की चेन तोड़ने के लिए 10 दिन खासतौर से सावधानी बरती जानी चाहिए। हर व्यक्ति मास्क का प्रयोग करे। सोशल डिस्टेसिंग अपनाएं और हैंड वाश करता रहे तो कोविड की चेन टूट जाएगी।

दिसंबर    संक्रमण की दर    एक्टिव केस
10    0.008 फीसदी    139
11    0.011 फीसदी    144
12    0.007 फीसदी    143
13    0.012 फीसदी    155
14    0.013 फीसदी    151
15    0.010 फीसदी    153

प्रदेश में 19 नए मरीज मिले,

प्रदेश में 19 नए मरीज मिले हैं, जबकि 11 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस 153 हो गए हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 183187 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अब तक कुल 90017196 सैंपल की जांच की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed