{"_id":"652ef0aef384a18c5f074324","slug":"cousin-brother-raped-miner-sister-in-lucknow-lucknow-news-c-13-lko1012-457114-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मामा के बेटे ने लूटी नाबालिग बहन की आबरू, तबीयत बिगड़ने पर खुली करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मामा के बेटे ने लूटी नाबालिग बहन की आबरू, तबीयत बिगड़ने पर खुली करतूत
Wed, 18 Oct 2023 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सै. सगीर अब्बास रिजवी
लखनऊ। इंदिरानगर की एक किशोरी से मामा के बेटे ने दुष्कर्म किया। डर के चलते किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ दिन बाद वह गुरुग्राम बहन के पास पहुंची तो तबीयत बिगड़ने पर बहन ने डॉक्टर को दिखाया गया। इसमें पता चला कि किशोरी गर्भवती है। इसके बाद बहन ने गुरुग्राम में केस दर्ज कराया, जहां से इसे गाजीपुर थाना ट्रांसफर किया गया।
गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरानगर बी-ब्लाक में 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। किशोरी ने बताया कि मार्च में मामा का बेटा अंकुर घर आया था। तब वह अकेली थी। इसका फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म किया। यही नहीं बाद में भी डरा धमका कर उसने कई बार गलत काम किया। किशोरी ने डर के चलते इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। किशोरी की बड़ी बहन गुरुग्राम में काम करती है। वह 14 सितंबर को वह इंदिरानगर आई थी। इसके दूसरे दिन छोटी बहन साथ लेकर गुरुग्राम लौट गई। वहां पहुंचने के कुछ दिनों बाद किशोरी की अचानक तबीयत खराब हुइ तो बड़ी बहन ने उसे एक निजी अस्पताल में दिखाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है। इस पर बहन ने पूछा तो किशोरी ने सारी घटना बता दी। पीड़िता की बहन ने 25 सितंबर को गुरुग्राम के महिला थाने में केस दर्ज कराया। गुरुग्राम पुलिस ने जांच की तो घटनास्थल इंदिरानगर बी-ब्लाॅक मिला। इस पर केस को गाजीपुर थाना ट्रांसफर कर दिया। गाजीपुर पुलिस ने 13 अक्तूबर को आरोपी अंकुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। (संवाद)