{"_id":"5f60a0448ebc3e4171089dc0","slug":"court-will-be-closed-for-two-days-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दो दिन बंद रहेगा न्यायालय, होगा सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: दो दिन बंद रहेगा न्यायालय, होगा सैनिटाइजेशन
Tue, 15 Sep 2020 04:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Sep 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
सिविल कोर्ट स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन में लगे कोरोना जांच कैंप में तीन वकील और तीन कोर्ट कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिला न्यायाधीश डीके शर्मा ने परिसर को सैनिटाइज कराने के लिए कोर्ट को 15 और 16 सितंबर के लिए बंद कर दिया है।
सेंट्रल बार एसोसिएशन ने जनपद न्यायाधीश को पत्र लिखकर कहा है कि कैंप में तीन वकील कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि यह अधिवक्ता नियमित रूप से न्यायालय में आते हैं तथा उनका न्यायालय परिसर के लोगों से मिलना जुलना है।
इससे महामारी के फैलने की आशंका बनी हुई है। जिला न्यायाधीश ने कहा कि न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराना आवश्यक हो गया है। लिहाजा न्यायालय को 15 और 16 सितंबर के लिए बंद किया गया है। दीवानी न्यायालय दो दिन के लिए बंद रहेगा। मगर इस अवधि में जमानत जैसे आवश्यक प्रार्थना पत्रों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई होगी।