फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   court turns strict in yadav singh matter.

यादव सिंह मामले में घिरे अखिलेश, कोर्ट ने मांगा जवाब

Tue, 16 Dec 2014 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Dec 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
court turns strict in yadav singh matter.

यादव सिंह के काले कारनामों का चिट्ठा हाईकोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले पर अखिलेश सरकार की खामोशी का ही नतीजा है कि हाईकोर्ट को जवाब मांगना पड़ा है।

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मंगलवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यादव सिंह से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अखिलेश सरकार से जवाब तलब किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने राज्य के प्रमुख सचिव, गृह से पूछा कि यादव सिंह का करोड़ों का घोटाला उजागर हो जाने के बाद सरकार ने क्या कदम उठाए।

कोर्ट ने सरकारी दामाद के नाम से पहचाने जाने वाले नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह को पक्षकार बनाए जाने की भी मंजूरी दे दी। मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत, चंद्रचूड़ और जस्टिस मनोज मिश्र की खंडपीठ ने ये आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के लिए सीबीआई जांच की मांग उठी

court turns strict in yadav singh matter.

मामले में याचिकाकर्ता के वकील अशोक पांडेय ने कोर्ट से सीबीआई जांच कराने का भी आग्रह किया। जनहित याचिका में कहा गया कि यादव सिंह से जुड़े घोटाले में सरकार की नि‌ष्क्रियता साफ नजर आ रही है।

याचिका में यह भी कहा गया क‌ि यादव सिंह को मुलायम, मायावती और अखिलेश के शासनकाल में राजनेताओं और बड़े अधिकारियों का पूरी तरह संरक्षण दिया गया इसलिए सीबीआई जांच बेहद जरूरी है।

याचिका में मांग की गई कि एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक समिति बनाई जाए जो इस मामले की तफ्तीश करे। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी संबध पक्षों को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 20 जनवरी तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed