{"_id":"d9d88d8530cb311eb893f87a030991e1","slug":"court-193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानतदारों को कोर्ट में देना होगा मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानतदारों को कोर्ट में देना होगा मोबाइल नंबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Wed, 02 Apr 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट से जमानत पाने वाले हर आरोपी को अब जमानत से पहले स्वयं और जमानतदार का मोबाइल फोन नंबर कोर्ट में दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पुलिस की ओर से कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने तक आरोपी को हर माह कोर्ट में हाजिर होना होगा। आरोपी को यह हाजिरी उस तारीख को लगानी होगी, जिस तारीख पर वह रिहा हुआ था।
जिला जज केके शर्मा ने मुकदमों की शीघ्र सुनवाई के लिए मंगलवार को यह प्रशासनिक आदेश जारी कर सभी पीठासीन अधिकारियों को इसका पालन करने का निर्देश दिया।
प्रशासनिक आदेश में कहा गया है कि आरोपियों और उनके जमानतदारों को जमानत प्रपत्र पर अपने मोबाइल नंबर लिखने होंगे। यदि इन मोबाइल नंबरों में कोई परिवर्तन होता है तो आरोपी इसकी सूचना तत्काल कोर्ट को देगा।
विज्ञापन
आदेश को सभी अदालतों को अनुपालन के लिए भेजते हुए जिला जज ने यह भी कहा है कि यदि किसी मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं होता है।
लेकिन मुकदमे में कोई गवाह आ जाए और आरोपी का वकील गवाह से जिरह नहीं करे तो आरोपी के जमानतनामे खारिज कर दिए जाएंगे।