{"_id":"67aa5f4406205de2790e0b93","slug":"courses-in-management-food-processing-and-photography-will-start-from-the-new-session-lucknow-news-c-13-knp1002-1071896-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नए सत्र से शुरू होंगे प्रबंधन व फूड प्रोसेसिंग और फोटोग्राफी के कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नए सत्र से शुरू होंगे प्रबंधन व फूड प्रोसेसिंग और फोटोग्राफी के कोर्स
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी स्थित चंद्रभानु गुप्त कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सोमवार को 30वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान नए सत्र से स्नातक स्तर पर प्रबंधन एवं फूड प्रोसेसिंग व फोटोग्राफी के कोर्स संचालित करने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेई, महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. फिदा हुसैन अंसारी, प्रबंधक तेज प्रकाश सिंह, महामंत्री बैजनाथ रावत, प्रो. योगेश शर्मा व प्राचार्य प्रो. गजेंद्र सिंह ने किया। अतिथियों ने शांति देवी सभागार का उद्घाटन भी किया। प्राचार्य प्रो. गजेंद्र सिंह ने कहा कि महाविद्यालय नैक एक्रीडेशन कराने की तैयारी कर रहा है। महाविद्यालय ऑटोनॉमस बॉडी की ओर बढ़ेगा। 2025- 26 से महाविद्यालय में प्रबंधन एवं फूड प्रोसेसिंग व फोटोग्राफी में बीबीए कोर्स संचालित किए जाएंगे।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश रावत, बीकेटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केके शुक्ला, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, प्रशासनिक अधिकारी शिवमंगल चौरसिया, समन्वयक अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, पन्ना लाल गुप्ता, डॉ. राजीव कृष्ण वाजपेई, धनेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, डा. सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।