फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple found Dead in the Room at Lucknow

कमरे में खून से लथपथ मिले प्रेमी युगल के शव, पास में पड़ा था चाकू, सुसाइड नोट भी मिला 

Sun, 02 Jun 2019 12:52 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 02 Jun 2019 12:52 PM IST
सार

-युवक के प्रेमिका की गला काटकर हत्या के बाद खुदकुशी करने का जताया अंदेशा जताया पुलिस ने 
-कमरे के हालात और दरवाजा खुला होने पर हत्या की आशंका से भी नहीं किया जा रहा है इन्कार

विज्ञापन
Couple found Dead in the Room at Lucknow
प्रेमी युगल की तस्वीर (फाइल फोटो)

विस्तार

लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में शनिवार रात एक कमरे में प्रेमी युगल के खून से लथपथ शव मिले। युवती की गला काटकर हत्या की गई थी और युवक की गर्दन पर चाकू घोंपने का निशान था। कमरे की दीवारों पर खून के छींटे थे। पास में खून से सना चाकू पड़ा था। कमरे में मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने युवक द्वारा प्रेमिका की गला काटकर हत्या के बाद अपनी गर्दन पर चाकू घोंपकर खुदकुशी का अंदेशा जताया। हालांकि, कमरे के हालात और दरवाजा खुला होने पर पुलिस अफसरों ने हत्या की संभावना से भी इन्कार नहीं किया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती अमित कुमार ने बताया कि कल्याणपुर के आलोकनगर में पूर्व फौजी दान सिंह के मकान के प्रथम तल के कमरे में युवक व युवती के खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़े मिले। दान सिंह की पत्नी तारा ने पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त किरायेदार राकेश यादव और उसकी पत्नी शिवानी के रूप में की। बताया कि बाराबंकी के कुर्सी थाने के गांव मित्तई का मूल निवासी राकेश केजीएमयू में संविदा पर वाहन चालक था। उसने आठ महीने पहले 1500 रुपये मासिक पर कमरा किराये पर लिया था। उसकी पत्नी शिवानी दुबे विकासनगर के कैरियर गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी और कभी कभार दिन में दो-चार घंटे के लिए पति के साथ उसके कमरे में रहती थी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अंजनी कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार राय को छानबीन के आदेश दिए। ऑनर किलिंग व किसी अन्य कारण से हत्या की आशंका के चलते फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। कमरे से मिले सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान कराने को कहा। पुलिस ने खुदकुशी की वजह व अन्य कारणों की तहकीकात शुरू की। पता चला कि राकेश ने विकासनगर के सेक्टर-3 निवासी शिवानी दुबे से डेढ़ साल पहले शादी की थी। हालांकि, शिवानी अपने परिवार से यह राज छिपाए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ रुपये लेकर घर से निकली थी शिवानी
प्रभारी निरीक्षक ने दोनों के मोबाइल फोन से परिवारीजनों को संपर्क किया। विकासनगर के सेक्टर-3 निवासी अजय नारायण दुबे ने बताया कि स्नातक की छात्रा शिवानी सुबह 10 बजे सौ रुपये लेकर कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक न लौटने पर कॉल की। मोबाइल फोन बंद होने पर तलाश करने जा ही रहे थे कि पुलिस का फोन आ गया। वे परिवारीजन के साथ विकासनगर थाने पहुंचे। अजय नारायण ने शिवानी की शादी की जानकारी से भी इनकार किया।

तंगहाली का शिकार था राकेश 
बाराबंकी से आननफानन पहुंचे राकेश के भाई अयोध्या प्रसाद यादव ने बताया कि परिवारीजन की मर्जी के खिलाफ राकेश ने शादी की थी और किराये पर रहकर केजीएमयू के किसी अधिकारी की गाड़ी चलाता था। वेतन मिलने में देरी से तंगहाली का शिकार था। मकान मालिक दान सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि राकेश ने तीन महीने से किराया नहीं दिया था, लेकिन  वेतन मिलने पर एकमुश्त भुगतान कर देता था। 

कमरे के नजारा देख चकराई मकान मालकिन 
तारा ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम बेटी के साथ बाजार जाने की तैयारी में थीं। इस दौरान वह प्रथम तल पर शिवानी का हाल जानने चली गईं। उन्होंने दोपहर 1:30 बजे दोनों को घर आते देखा था। भीषण गर्मी में कूलर बंद होने पर माजरा जानने को दरवाजे को धक्का मारा तो नजारा देखकर होश उड़ गए। बिस्तर पर दोनों के खून से लथपथ शव थे। इस पर उन्होंने शोर मचाकर बेटी व अन्य लोगों को बुलाया और पुलिस को फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed