फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple falls 20 feet after being hit by car, husband dies

Lucknow News: कार की टक्कर से उछलकर 20 फीट दूर गिरे दंपती, पति की मौत

Sun, 01 Mar 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Couple falls 20 feet after being hit by car, husband dies
बाबूराम की फाइल फोटो।
लखनऊ। पारा के सदरौना में शुक्रवार देर रात पैदल घर जा रहे दंपती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे। ग्रामीणों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां पति की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन






चुन्नू खेड़ा निवासी श्रमिक बाबूराम (39) पत्नी राधा के साथ शुक्रवार रात करीब 12 बजे सदरौना निवासी साले के बेटे के मुंडन समारोह से पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान सदरौना में तेज रफ्तार कार पीछे से उनसे टकरा गई। मौके से आरोपी चालक भाग निकला। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके घरवालों को दी। हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्नालाल के मुताबिक घरवालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दिखी कार के नंबर के जरिये आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन






चल रही थी बेटी की शादी तैयारी

पुलिस ने बताया कि बाबूराम की बेटी अवंतिका की दिसंबर में शादी होनी थी। दो माह पहले उसकी गोद भराई थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं। घटना की जानकारी घर पहुंचते ही घर में मातम पसर गया। बेटी अवंतिका, बेटे अजय, बॉबी व टिंकू का रो-रोकर बुरा हो गया। अवंतिका बेहोश हो गईं। रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने किसी तरह से उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed