फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple died in road accident

Lucknow News: एडवेंचर यात्रा पर निकले दंपती की सड़क हादसे में मौत

Sat, 20 May 2023 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Couple died in road accident
लखनऊ। बाराबंकी के लोनी कटरा व गोसाईंगंज के बीच पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार दंपती डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में सुब्रत सान्याल (50) व उनकी पत्नी परमिता (46) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों मंगलवार को कोलकाता से लद्दाख की एडवेंचर यात्रा पर निकले थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल कोलकाता के नाकताला के रहने वाले सुब्रत सान्याल अपनी पत्नी परमिता के साथ एडवेंचर जर्नी के लिए मंगलवार को कोलकाता से लद्दाख जाने के लिए निकले थे। सुब्रत पेशे से इंजीनियर है, जबकि पत्नी इंटीरियर डेकोरेटर का काम करती थीं। उनके दो बेटे हैं। एक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है तो दूसरा 9वीं का छात्र है। दोनों बाइक से बाराबंकी के रामपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सुब्रत हादसे के बाद छिटककर सड़क पर गिर गए, जबकि परमिता हवा में उछलकर एक्सप्रेस-वे से नीचे सर्विस रोड पर आ गिरीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बाराबंकी की लोनी कटरा पुलिस ने घायल दंपती को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोनी कटरा प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक, दोनों के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई है। शनिवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed