फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple beaten to death in sadatganj in Lucknow.

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमी-प्रेमिका को परिजनों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 05 Apr 2020 02:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Apr 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Couple beaten to death in sadatganj in Lucknow.
डबल मर्डर में गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के सआदतगंज के मंसूरनगर में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी व प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


ऑनर किलिंग की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सआदतगंज के मंसूरनगर निवासी अब्दुल मलिक और सूफिया के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी।
विज्ञापन


लॉकडाउन में शनिवार देर रात परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया। इस पर नाराज होकर दोनो की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुलेमान, उस्मान, दानिश और रानू शामिल हैं। दोहरे हत्याकांड के कारण इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed