{"_id":"5e8996098ebc3e7289015ea4","slug":"couple-beaten-to-death-in-sadatganj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमी-प्रेमिका को परिजनों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमी-प्रेमिका को परिजनों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला
Sun, 05 Apr 2020 02:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Apr 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर में गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के सआदतगंज के मंसूरनगर में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी व प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सआदतगंज के मंसूरनगर निवासी अब्दुल मलिक और सूफिया के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी।
विज्ञापन
लॉकडाउन में शनिवार देर रात परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया। इस पर नाराज होकर दोनो की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुलेमान, उस्मान, दानिश और रानू शामिल हैं। दोहरे हत्याकांड के कारण इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस तैनात की गई है।