फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple beaten the dentist, fir filed

Lucknow News: डेंटिस्ट को बंधक बनाकर जानलेवा हमला

Fri, 03 Mar 2023 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 03 Mar 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Couple beaten the dentist, fir filed
- गोमतीनगर थाने में दंपती, दोस्त व चार बाउंसरों पर केस
विज्ञापन

- बातचीत के बहाने से बुलाया था, पुलिस ने बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। गोमतीनगर के विनीतखंड इलाके में रहने वाले डेंटिस्ट प्रशांत कुमार यादव को बृहस्पतिवार देर रात एक बिल्डर और उसके साथी ने घर में बंधक बनाकर चाकू व असलहे की बट से बुरी तरह मारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पीड़ित को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के भाई अंजनी कुमार यादव ने बिल्डर, उसकी पत्नी, दोस्त, और चार बाउंसरों पर केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, अंजनी ने बताया कि रात करीब 12 बजे उनके पास एक महिला ने फोन किया और बताया कि प्रशांत को उसके पति व दोस्त ने घर में बंधक बना रखा है। फौरन ही अपने भाई को ले जाने की सलाह दी। कॉल कटने के बाद अंजनी ने प्रशांत से संपर्क किया। प्रशांत ने बताया कि विनीतखंड निवासी महिला और उसके बिल्डर पति ने बातचीत के बहाने से घर बुलाया था। वह जब पहुंचा तो दंपती, साथी रजनीश पांडेय और चार बाउंसरों ने बंधक बना लिया और बुरी तरह पीटा। प्रशांत ने भाई को मौके पर बुलाया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन

अंजनी के अनुसार, वह जब दीक्षा के घर पहुंचे तो देखा कि पुलिस खून से लथपथ प्रशांत को गाड़ी में बैठा रही थी। पूछने पर प्रशांत ने बताया कि आरोपियों ने चाकू व असलहे के बट से पीटा है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अंजनी के मुताबिक, हमले में उनके भाई प्रशांत के सिर, चेहरे और कमर पर गंभीर चोट लगी है। विवेचक अंजनी कुमार तिवारी का कहना है कि पीड़ित को बयान के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंटिस्ट पर दर्ज है छेड़छाड़ का केस
प्रशांत के मकान से कुछ दूर बिल्डर का परिवार रहता है। 19 दिसंबर को प्रशांत के खिलाफ विभूतिखंड कोतवाली में छेड़छाड़ और धमकी देने का मुकदमा लिखा गया था। जो बिल्डर की बेटी ने दर्ज कराया था। प्रशांत पर आरोप था कि वह बिल्डर की बेटी पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। इनकार पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। एफआईआर के बाद से ही प्रशांत दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार रात भी बिल्डर के घर पहुंच कर प्रशांत ने हंगामा किया था। इसे लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed