{"_id":"60b7e7b08ebc3e00b1557ab7","slug":"couple-beaten-by-roadways-driver-and-conductor-lko-city-news-lko5807172102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली डिपो की बस के चालक व परिचालक ने टिकट मांगने पर मजदूर दंपति को जमकर पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली डिपो की बस के चालक व परिचालक ने टिकट मांगने पर मजदूर दंपति को जमकर पीटा, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए मोहनलालगंज में बुधवार को यात्रियों से खचाखच भरी रायबरेली डिपो की बस में किराए को लेकर हुए विवाद में चालक व परिचालक ने मिलकर दिल्ली जा रहे मजदूर दंपती की पिटाई कर दी। इसे लेकर मोहनलालगंज बस स्टेशन पर काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने यात्रियों को समझाया तब जाकर बस लखनऊ के लिए रवाना हुई। आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद टिकट नहीं दिया गया था।
रायबरेली से सवारियां भरकर लखनऊ जा रही रायबरेली डिपो की बस में किराये को लेकर यात्री व परिचालक में विवाद होने लगा। इस दौरान चालक व परिचालक ने यात्री दंपती की पिटाई कर दी जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। रायबरेली के मजदूर जितेन्द्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ काम की तलाश में दिल्ली जा रहा था। वह रायबरेली के इन्हौना से बस में सवार हुआ और परिचालक को किराया देकर छह टिकट बनाने को कहा लेकिन परिचालक सुभाष ने टिकट नहीं बनाया।
मजदूर ने जब टोका तो परिचालक ने कहा कि कोई पूछे तो कहना कि महराजगंज से सवार बैठे हैं लेकिन टिकट इन्हौना से लखनऊ तक का ही बनेगा। इस पर मजदूर ने रुपये वापस करने को कहा तो विवाद होने लगा। इसी बीच बस मोहनलालगंज बस स्टेशन पर पहुंच गई। यहां चालक मनीष व परिचालक ने मजदूर की पिटाई शुरू कर दी। पति को बचाने आई पत्नी को भी चालक व परिचालक ने जमकर पीटा। दंपती की पीटते देख बस सवार यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने यात्रियों को शांत कर बस को लखनऊ के लिए रवाना कराया। मोहनलालगंज कस्बा चौकी इंचार्ज राजेन्द्र ने बताया कि यात्रियों व चालक परिचालक के बीच पैसों को लेकर झगड़ हुआ था, किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।