{"_id":"6091a8bc8ebc3e4777468398","slug":"couple-arrested-in-loot-case-lucknow-news-lko5768655121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप में लूट की कोशिश और कारोबारी को गोली मारने में दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी शॉप में लूट की कोशिश और कारोबारी को गोली मारने में दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चार दिन पहले गुडंबा के छुइयापुरवा चौकी से चंद कदमों की दूूरी पर अनुराग अवस्थी की अंजली ज्वैलर्स शॉप में लूट का प्रयास हुआ था। हथियारों से लैस बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में धावा बोला कर दुकान मालिक को बंधक बनाने का प्रयास किया था। बदमाशों की हरकतों को देख पड़ोसी किराना कारोबारी पीयूष अग्रवाल मदद के लिए आगे आया तो बदमाशों ने उसे गोली मार कर दी जिससे वह घायल हो गया। पड़ोसी दुकानदार की मदद से लूट की वारदात तो बच गई लेकिन बदमाश फरार हो गए थे।
चार दिन तक सीसीटीवी फुटेज तलाशने के बाद पुलिस साजिशकर्ताओं तक पहुंच गई। गुडंबा पुलिस ने चिनहट में रहने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट में प्रयोग की गई स्कूटी भी बरामद हुई है। बदमाशों ने उनके घर में ही लूट की प्लानिंग की थी। वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के अनुसार, मंगलवार को टेढ़ीपुलिया से खुर्रम नगर के बीच लगे सीसीटीवी फुटेज में एक स्कूटी में सवार युवक को देखा गया। स्कूूटी का नंबर यूपी 32 एफई 7212 बिल्कुल वारदात में शामिल स्कूटी से मिलता जुलता था। पुलिस ने शक के आधार पर स्कूटी सवार युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गोपाल कश्यप उर्फ राकेश कश्यप निवासी काशीराम योजना लौलाई इंदिरा नहर चिनहट का रहने वाला बताया।
पप्पू ने मारी थी कारोबारी को गोली
प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक, पकड़े गए राकेश उर्फ गोपाल ने लूट की साजिश की जानकारी दी। बताया कि पूरी योजना उसके घर में तैयार की गई थी। इस साजिश में उसकी पत्नी संगीता भी शामिल थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। गोपाल ने पुलिस को बताया कि उन्नाव मौरावां निवासी धनराज लोध उर्फ पप्पू उसका पुराना परिचित है। पप्पू उनके घर आया था और उसने अंजनी ज्वैलर्स में लूूट की योजना बताई थी। जिसमें उसके साथी अजय पटेल और मोनू मिश्रा उर्फ पंडित भी शामिल थे। 29 अप्रैल को उनके घर में बैठकर पूरी प्लानिंग हुई थी। 30 अप्रैल को वह अपनी स्कूटी लेकर उनके साथ गया था। पत्नी ने नंबर प्लेट पर स्याही डाल दी थी ताकि नंबर प्लेट से पकड़े न जा सके। उसने बताया कि अंजली ज्वैलर्स में लूट में असफल हो गए थे। मदद के लिए आए किराना कारोबारी को उसके साथी पप्पू ने गोली मारी थी।
विज्ञापन
उन्नाव के शातिर लुटेरों ने वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस के मुताबिक, अंजली ज्वैलर्स पर वारदात को अंजाम देने के लिए उन्नाव के गिरोह ने धावा बोला था। इस गिरोह के खिलाफ उन्नाव और आसपास के जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। तीन बदमाशों ने वारदात के एक दिन पहले तक रेकी की थी। उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि पड़ोस के किराना दुकानदार पीयूष अग्रवाल ज्वैलरी शॉप के मालिक के बचाव में आएंगे। पुलिस ने गोपाल के पास से .32 बोर की एक देशी तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। पुलिस अब शातिर बदमाश पप्पू लोध, मोनू मिश्रा उर्फ पंडित और अजय पटेल की तलाश में दबिश दे रही है।
आठ थाना क्षेत्र से गुजरे थे लुटेरे
गुडंबा थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश इंदिरानगर, विकास नगर, गाजीपुर, महानगर, गोमती नगर, हजरतगंज, गोमती नगर विस्तार होते हुए चिनहट के कांशीराम कॉलोनी पहुंचे थे। वहीं से गैर जनपद के रहने वाले बदमाश फरार हो गए। वारदात में शामिल दंपती भी कुछ देर बाद हरदोई सीमा पर स्थित अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे।