{"_id":"698f882c0914066cd50e985e","slug":"couple-and-children-beaten-up-over-minor-bike-collision-lucknow-news-c-13-lko1096-1604970-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक से मामूली टक्कर पर दंपती और बच्चों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक से मामूली टक्कर पर दंपती और बच्चों को पीटा
विज्ञापन
पिटाई से घायल बच्ची।
मोहनलालगंज। कस्बे में शुक्रवार शाम बाइक की मामूली टक्कर के बाद कार सवारों ने दंपती व उनके बच्चों के साथ मारपीट की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट की एफआईआर कराई है।
मोहनलालगंज के मऊ निवासी रामबरन पत्नी शीला और बेटे तरुण व बेटी तनवी के साथ बाइक से शुक्रवार शाम पांच बजे ससुराल से लौट रहे थे। जुनाबगंज रोड पर ढाबे के पास उनकी बाइक और कार में मामूली टक्कर हो गई। इससे रामबरन व उनका परिवार जख्मी हो गया। उन्होंने विरोध किया तो कार सवार गाली-गलौज करने लगे और कुछ लोगों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने रामबरन के साथ मारपीट की। शीला और बच्चों ने बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी हाथापाई की।
पुलिस पहुंची तो भाग निकले
बीच सड़क पर मारपीट का लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ढाबे के पास से पुलिस ने उन्नाव के नवनीत को पकड़ा। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।