{"_id":"69c055d384fca45f1e0d2c28","slug":"counting-of-votes-will-begin-in-prayagraj-from-tomorrow-lucknow-news-c-13-knp1002-1656200-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कल से प्रयागराज में शुरू होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कल से प्रयागराज में शुरू होगी मतगणना
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव की मतगणना 24 मार्च से प्रारंभ होगी। इस संबंध में उच्चस्तरीय चुनाव समिति, चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक की 19 मार्च को ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें मतगणना से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सचिव/चुनाव अधिकारी रामकिशोर शुक्ल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना काउंसिल के प्रयागराज स्थित कार्यालय पर 24 मार्च से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगी। शाम चार से पांच बजे तक या कार्य समाप्त होने तक चार्ट मिलान, पैकिंग और सीलिंग आदि से संबंधित आवश्यक कार्य किए जाएंगे। मतगणना के दौरान प्रतिदिन दोपहर 1:30 से दो बजे तक मध्यावकाश (लंच) रहेगा।