26 जून से चार चरणों में होगी राज्य प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग, ये है पूरा कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी व ऑर्किटेक्चर संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 26 जून से शुरू होगी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) द्वारा राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के परिणाम के बाद बुधवार को प्रवेश काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया।
पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया पिछले वर्षों की तरह ऑनलाइन यूपीएसईई की वेबसाइट upsee.nic.in के माध्यम से होगी। स्पॉट राउंड के लिए विद्यार्थियों को विवि बुलाया जाएगा।
प्रवेश समन्वयक प्रो. विनीत कंसल के अनुसार मुख्य काउंसलिंग चार चरणों में होगी। इसके बाद राजकीय, अनुदानित व विवि के घटक संस्थानों की बची हुई सीटों के लिए स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा। स्पॉट राउंड भी दो चरणों का होगा। पूरी प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त तक संपन्न की जाएगी।
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 1000 रुपये शुल्क देने होंगे, जो नॉन रिफंडेबल है। सीट कन्फर्मेशन शुल्क सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 20 हजार और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 12 हजार रुपये है। तीसरे चरण तक ही सीट विड्रा करने का विकल्प होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों से हर चरण का निर्धारित शुल्क काटकर विड्रॉ करने पर बचा हुआ शुल्क लौटाया जाएगा।
बता दें कि एसईई में 1,66,264 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,50,145 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए और 1,34,377 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं। ये अभ्यर्थी लगभग 1,40,000 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग में शामिल होंगे।
पीजी के भी अभ्यर्थी होंगे काउंसलिंग में शामिल
विवि के विभिन्न संस्थानों में एमटेक, एमआर्क, एमफार्मा, एमडेश में प्रवेश के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसमें गेट, सीपैट, सीड क्वालीफाई अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है। जबिक एसईई से चयनित अभ्यर्ती एमबीए, एमसीए, एमटेक ड्यूल डिग्री, एमबीए व एमसीए इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए 26 जून से शुरू होने वाले काउंसलिंग में शामिल होंगे।
फ्रीज, फ्लोट और विड्रॉ का विकल्प
विद्यार्थियों को पहले चरण से ही फ्रीज, फ्लोट व विड्रॉ का विकल्प दिया जाएगा। अभ्यर्थी अगर पहले चरण में उपलब्ध सीट से संतुष्ट है तो वह अपनी सीट फ्रीज कर सकता है। इसके साथ ही उसके सामने फ्लोट या विड्रॉ का भी विकल्प होगा। अगले राउंड में वह अपनी सीट अपग्रेड कर सकेंगे।
यही विकल्प उसे दूसरे व तीसरे राउंड में भी मिलेगा। चौथे राउंड में विवि की ओर से कोई भी विकल्प न चुनने वाले अभ्यर्थी की सीट स्वत: लॉक हो जाएगी।
पहले व दूसरे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम
काउंसलिंग : पहला चरण
26 जून से 2 जुलाई : रजिस्ट्रेशन, डाक्यूमेंट अपलोड, रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा
27 जून से 3 जुलाई : डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन
29 जून से 4 जुलाई : ऑनलाइन चॉइस लॉक (सुबह 9 बजे तक)
4 जुलाई : सीट अलाटमेंट (दोपहर 3 बजे)
4 से 7 जुलाई : ऑनलाइन विलिंगनेश (फ्रीज व फ्लोट)
4 से 7 जुलाई : सीट कन्फर्मेशन व शुल्क जमा 20 व 12 हजार
5 से 29 जुलाई : फिजिकल रिपोर्टिंग
काउंसलिंग : दूसरा चरण
8 से 12 जुलाई : रजिस्ट्रेशन, डाक्यूमेंट अपलोड, रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा (नए अभ्यर्थी)
8 से 13 जुलाई : डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन
8 से 14 जुलाई : ऑनलाइन चॉइस लॉक (रात 12 बजे तक)
15 जुलाई : सीट एलाटमेंट (दोपहर 3 बजे)
15 से 19 जुलाई : ऑनलाइन विलिंगनेश (फ्रीज व फ्लोट)
15 से 19 जुलाई : सीट कंफर्मेशन व शुल्क जमा 20 व 12 हजार
15 से 20 जुलाई : ऑनलाइन विड्रॉ (रिफंड 15 व 9 हजार)
16 से 29 जुलाई : फिजिकल रिपोर्टिंग
तीसरे व चौथे चरण के लिए ये है कार्यक्रम
काउंसलिंग : तीसरा चरण
20 से 21 जुलाई : रजिस्ट्रेशन, डाक्यूमेंट अपलोड, रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा (नए अभ्यर्थी)
21 से 22 जुलाई : डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन
21 से 23 जुलाई : ऑनलाइन चॉइस लॉक (रात 9 बजे तक)
23 जुलाई : सीट अलाटमेंट (दोपहर 3 बजे)
23 से 25 जुलाई : ऑनलाइन विलिंगनेश (फ्रीज व फ्लोट)
23 से 25 जुलाई : सीट कन्फर्मेशन व शुल्क जमा 20 व 12 हजार
23 से 26 जुलाई : ऑनलाइन विड्रा (रिफंड 10 व 6 हजार)
26 से 29 जुलाई : फिजिकल रिपोर्टिंग
काउंसलिंग : चौथा चरण
इस चरण में कोई भी नया रजिस्ट्रेशन, डाक्यूमेंट अपलोड या सत्यापन नहीं होगा। पहले से रजिस्टर्ड अभ्यर्थी जिन्होंने फ्लोट कर रखा है या जिन्हें सीटें नहीं मिलीं, उन्हें सीट ही आवंटन होगा।
26 जुलाई : सीट अलाटमेंट
26 व 27 जुलाई : सीट कंफर्मेशन व शुल्क जमा 20 व 12 हजार
27 से 29 जुलाई : फिजिकल रिपोर्टिंग
30 जुलाई : इंटरनल स्लाइडिंग सरकारी कॉलेजों के लिए
31 जुलाई : स्पॉट राउंड के लिए खाली सीटें जारी होंगी
स्पॉट राउंड
1 से 5 अगस्त- रजिस्ट्रेशन
8 अगस्त : स्पॉट काउंसलिंग
10 से 12 अगस्त : रजिस्ट्रेशन
14 अगस्त : स्पॉट काउंसलिंग