{"_id":"6862f05b6cfd77826f0ec0f6","slug":"counseling-for-pg-admission-in-bbau-will-be-done-in-three-phases-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1273107-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीबीएयू में पीजी प्रवेश के लिए तीन चरणों में होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीबीएयू में पीजी प्रवेश के लिए तीन चरणों में होगी काउंसिलिंग
Tue, 01 Jul 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
बीबीएयू में पीजी प्रवेश के लिए तीन चरणों में होगी काउंसिलिंग
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। प्रत्येक चरण के बाद खाली सीटों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। अंतिम रूप से 14 अगस्त को स्पॉट काउंसिलिंग होगी। इसमें सीईयूटी और नॉन सीईयूटी दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।
ये चरण का ये है शेड्यूल
- पहले चरण की मेरिट सूची सात जुलाई को जारी होगी। आठ जुलाई को दस्तावेज सत्यापन और शुल्क चालान सृजन की प्रक्रिया पूरी होगी। 10 जुलाई तक शुल्क जमा कर छात्र प्रवेश की पुष्टि कर सकेंगे।
- दूसरे चरण में मेरिट सूची 14 जुलाई को आएगी, दस्तावेज सत्यापन और चालान सृजन 15 जुलाई को होंगे और 17 जुलाई तक शुल्क जमा कर प्रवेश लिया जा सकेगा।
- तीसरे चरण की मेरिट 21 जुलाई को जारी होगी। दस्तावेज सत्यापन और चालान प्रक्रिया 22 जुलाई को, और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
- तीनों चरणों के बाद 31 जुलाई को मूल दस्तावेजों का अंतिम सत्यापन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक अगस्त से स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा की है।
- सीयूईटी और नॉन सीयूईटी दोनों श्रेणियों के लिए 5 से 13 अगस्त तक खाली सीटों के सापेक्ष पंजीकरण प्रक्रिया खुलेगी। 14 अगस्त को संबंधित छात्रों के लिए स्पॉट काउंसिलिंग की जाएगी।