{"_id":"6862f119644cf6fb1d0c4d91","slug":"counseling-for-mha-course-in-pgi-on-july-4-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1273111-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीजीआई में एमएचए कोर्स की काउंसलिंग चार जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीजीआई में एमएचए कोर्स की काउंसलिंग चार जुलाई को
Tue, 01 Jul 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में मास्टर ऑफ हाॅस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) पाठ्यक्रम की काउंसलिंग चार जुलाई को होगी। संस्थान की प्रशासन की ओर से पाठ्यक्रम का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 13 जून को हुई थी।
संस्थान के रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी ने बताया कि दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी दस्तावेजों के साथ चार जुलाई को संस्थान के एचजी खुराना प्रेक्षागृह पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन फाॅर्म, मेडिकल फाॅर्म, वैवाहिक स्थिति के संबंध में घोषणा और दो अधिकारियों की ओर से जारी चरित्र प्रमाणपत्र लेकर आना होगा।
विभिन्न पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी
संस्थान की वेबसाइट पर एमएचए के साथ ही एमएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सफल अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। सफल अभ्यर्थी मेरिट में अपना नाम देख सकते हैं। जल्द ही बचे हुए पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।