फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Councillors created a ruckus by entering the Municipal Commissioner's office

Lucknow News: पार्षदों ने नगर आयुक्त कार्यालय में घुसकर किया हंगामा, जन सुनवाई कर रहे अधिकारी को हटाया

Wed, 16 Jul 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Councillors created a ruckus by entering the Municipal Commissioner's office
नगर आयुक्त कार्यालय में पार्षद।
लखनऊ। शनिवार को ठाकुरगंज नाले में बहने से पेंटर सुरेश लोधी की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है। इस मामले में मृतक की पत्नी की ओर से भाजपा पार्षद सीबी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद भाजपा पार्षद दो दिन से हंगामा काट रहे हैं। सोमवार को उन्होंने नगर आयुक्त के खिलाफ धरना दिया था, वहीं मंगलवार को नगर आयुक्त के कार्यालय में घुसकर हंगामा किया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मंगलवार को जनसुनवाई के लिए संभव दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में नगर आयुक्त के कक्ष में अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता जनसुनवाई कर रहे थे। उनके साथ मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह और पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा भी मौजूद थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पार्षद और पार्षद पति नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त के ऑफिस में घुस गए। हालांकि, इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार कार्यालय में नहीं थे। वहीं, जिस समय पार्षद ऑफिस में पहुंचे, उससे एक मिनट पहले ही अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता शौचालय गए थे। पशु कल्याण अधिकारी वहां मौजूद थे। पार्षदों ने हंगामा काटकर उनकाे वहां से हटा दिया और पार्षद त्रस्त-नगर आयुक्त मस्त के नारे लगाने लगे। करीब आधा घंटा हंगामा करने के बाद पार्षद नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गए।
विज्ञापन

पार्षदों के विरोध पर हटाए गए ठाकुरगंज पुलिस इंस्पेक्टर
शनिवार को पेंटर सुरेश लोधी की खुले नाले में गिरने से हुई मौत मामले में सुरेश की पत्नी ने मल्लाही टोला प्रथम वार्ड के पार्षद सीबी सिंह पर ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि नाले पर पत्थर नहीं है। कई बार इसकी शिकायत करने के बाद भी पार्षद ने कोई ध्यान नहीं दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पार्षद विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इस मामले में पार्षद जिम्मेदार नहीं है। पार्षद की कोई भूमिका नहीं है। पार्षद सिर्फ नगर निगम तक वार्ड की समस्याएं पहुंचा सकता है, निस्तारण नगर निगम की जिम्मेदारी है। मुकदमा दर्ज होने से पार्षद नाराज थे। सोमवार को वह पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले थे, फिर नगर निगम में धरना दिया था। पार्षदों की मांग पर उपमुख्यमंत्री और महापौर ने पुलिस आयुक्त से बातकर नाराजगी जताई थी और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय को लाइन हाजिर कर दिया। इसकी जानकारी के बाद पार्षदों ने नगर निगम में बैठक कर खुशी जताई और फिर उपमुख्यमंत्री के आवास पर जाकर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने की नगर आयुक्त की शिकायत
पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात के दौरान सभी ने नगर आयुक्त गौरव कुमार की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई। बताया कि वह न तो मिलते हैं और न फोन उठाते हैं। विकास कार्य भी ठप पड़े हैं, जिससे पार्षदों को इलाके में जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह नगर आयुक्त को बुलाकर बात करेंगे।

नगर आयुक्त कार्यालय में पार्षद।

नगर आयुक्त कार्यालय में पार्षद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed