फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Council schools... Classes to begin today amidst safety concerns.

Lucknow News: परिषदीय विद्यालय... सुरक्षा की चिंता के बीच आज से शुरू होगी पढ़ाई

Wed, 24 Jun 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Council schools... Classes to begin today amidst safety concerns.
परिषदीय विद्यालय... सुरक्षा की चिंता के बीच आज से शुरू होगी पढ़ाई
लखनऊ। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राजधानी के सभी परिषदीय विद्यालय खुल चुके हैं। 25 जून से बच्चों की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी, लेकिन उससे पहले विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और बुनियादी व्यवस्थाएं बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।
विज्ञापन

काकोरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुशमौरा की स्थिति भी कुछ ऐसे ही सवाल खड़े कर रही है। विद्यालय परिसर में उगी घास-फूस, जर्जर भवन, टपकती छत और गिरता प्लास्टर नए सत्र की तैयारियों की हकीकत बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक फिरदौस अल्वी ने बताया कि विद्यालय में 46 बच्चों का नामांकन है। 25 जून से बच्चों का विद्यालय आना शुरू हो जाएगा, जिसके बाद परिसर की साफ-सफाई कराई जाएगी। विद्यालय की छत काफी जर्जर हो चुकी है और बरसात के दौरान टपकती है। इससे बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत भी कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालय में सहायक अध्यापिका हिना अर्शी और पुष्पलता गुप्ता कार्यरत हैं। इसके अलावा दो शिक्षामित्र भी 46 बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय की मौजूदा स्थिति को देखकर अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन की हालत देखकर डर लगता है। उनका मानना है कि यदि विद्यालय की स्थिति में सुधार हो तो नामांकन भी बढ़ सकता है।


बीएसए विपिन कुमार के अनुसार ऐसे स्कूलों की सूची है। इनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। किसी भी जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed